विराट कोहली के विकेट पर बवाल भड़की टीम इंडिया, फैन्स ने लगाया चीटिंग का आरोप

(अजय पाल) – भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान विवाद हो गया। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली को जिस तरह से आउट किया गया उस पर बवाल हो गया। विराट के आउट होने की खबर जैसी ही फैली तो विराट कोहली व टीम इंडिया ने निराशा जाहिर की। भारत की पारी के 50 वें ओवर में मैथ्यू कुन्हैनमैन ने विराट कोहली की जब गेंद डाली। तब बॅाल पैड पर जा लगी। तब अंपायर ने इसे आउट बता दिया।

 जानिए कैसे आउट हुए विराट

ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर मैथ्यू कुन्हैनमैन ने बॉल फेंकी जिस पर विराट कोहली सीधा खेल रहे थे। लेकिन इसी दौरान बॅाल बैट पैड से टकरा गई। मैदान में खड़े अंपायर ने विराट कोहली को आउट बताया। लेकिन विराट का कहना था कि उनका बैट पहले लगा है और बॅाल पैड पर बाद में लगी है।

गौतम गंभीर ने दी अपनी प्रतिक्रिया

आपको बता दे कि गौतम गंभीर ने विराट कोहली के आउट होने पर थर्ड अंपायर को ही जिम्मेदार बताया व वसीम जाफर ने विराट कोहली के टीवी रिप्ले के स्क्रीनशॉट के साथ ट्वीट किया और कहा कि मेरे हिसाब से विराट आउट नहीं थे। मेरिलबोन क्रिकेट के नियम के अनुसार अगर गेंद बैट व पैड से एक साथ टकराती है तो उसे पहले बैट से लगा माना जाता है व स्ट्राइक लेने वाला आउट नहीं माना जाता है।

Read also:- 49 वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले, निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

भारतीय टीम ने विराट को आउट दिए जाने के फैसले को गलत बताया व भारतीय क्रिकेट टीम  के पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने अंपायर नितिन मेनन व थर्ड अंपायर के फैसले को गलत बताया। सोशल मीडिया में लोग राय देते हुए कह रहे है कि विराट कोहली को आउट नहीं  दिया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी लिखा कि विराट कोहली के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *