अक्षय-इमरान की मूवी ‘सेल्फी’ का नया गाना ‘कुड़ी चमकीली’ हुआ रिलीज

बॅालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और इमरन हाशमी की आने वाली अपकमिंग ‘सेल्फी’ मूवी का नया गाना रिलीज हो गया। दरअसल ये गाना यो यो हनीसिंह ने गाया है। ‘सेल्फी’ मूवी के गाने कुड़ी चमकीली से, इस साल हनी सिंह ने अपना खाता खोल लिया है। इस सॅांन्ग में अक्षय कुमार के साथ डायना पेंटी भी अपने मूव्स दिखाती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल ये गाना जल्द ही आने वाला है।

‘सेल्फी’ का नया गाना कुड़ी चमकीली हुआ रिलीज

बता दें कि इस गाने के साथ एक नोट भी शेयर किया गया है। जिसमें लिखा है कि यह गाना सिर्फ प्रमोशन के लिए है ये गाना मूवी में नही चलाया जाएगा। दरअसल डायना के एक मॉल के कम्पाउंड में पहुंचने के साथ शुरू होती है, जहां वो अक्षय से मिलती हैं। अभिनेता इस गाने में एक्ट्रेस का दिल जीतने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल हनी सिंह भी इस वीडियो में दिखाई दे रहै हैं। हनी सिंह डायना से बात करने की कोशिश करते हैं इसको देखकर अक्षय कुमार परेशान हो जाते हैं।
बता दें कि ‘सेल्फी’ के इस गाने में अक्षय और डायना ने बेहद ही चमकीले कपड़े कैरी किए हुए है। डायना की ड्रेस तो इतनी कलर फुल है कि नजर ही नही हट रही है। गाने में डिस्को नंबर बनने के लिए सारी क्वालिटी मौजूद है।

Read also:- यूपी-उत्तरखंड सहित हिमाचल से जोड़ने वाला कुरुक्षेत्र- सहारनपुर हाइवे मार्ग लम्बे समय से खस्ताहाल

हनी सिंह की यूट्यूब चैनल की वापसी को लेकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। दरअसल हनी सिंह की वापसी पर एक फैंन ने लिखा है कि, “हमारे फेवरेट को फिर से पटरी पर लौटते हुए देखने से बेहतर कुछ नहीं लगता” वहीं दूसरे ने लिखा, “यो यो हनी सिंह के साथ वो बचपन के दिनों की यादें ताजा हो गईं” बता दें कि ‘सेल्फी’ मूवी 24 परवरी को सिनेमाघरों में सिनेमाघरों में 24 फरवरी को रिलीज हो रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *