16 साल पुराना iPhone 50 लाख से भी महंगा बिका !

apple news, 16 साल पुराना iPhone 50 लाख से भी महंगा बिका......................

अमन पांडेय : Apple iphone के लिए आप कितने रुपए खर्च कर सकते हैं? कई लोगों का जवाब होगा 1से 1.5 लाख तक लेकिन 16 साल पहले आईफोन के लिए किसी ने लाखो रुपए खर्च कर दिए। अब जब लोग बेसब्री से iphone 15 का इंतजार कर रहे हैं तो ऐसे में सालो पुराने फोन के लिए लाखों रुपए खर्च क्यों किए गए?                        apple news

आपको बता दें कि इस आईफोन को साल 2007 में पेश किया गया था। इसे स्टीव जॉब्स ने पेश किया था और ये फोन इंडस्ट्री के लिए गेम चेंजर बन गया। फोन में 3.5 इंच की डिस्प्ले और 2-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके साथ होम बटन भी दिया गया था जिसे काफी सेलिब्रेट किया गया था।

Read also:- कैल्शियम की कमी के कारण शरीर में हो सकती है गंभीर बीमारियां, जानिए कैसे दूर करें कैल्शियम की कमी

आज के समय में iphone रखना स्टेटस सिंबल बन गया । फोन की कीमत भी नए वर्जन के साथ बढ़ने लगी। अभी iphone 15 को लेकर बात हो रही है। ऐसे में किसी ने फर्स्ट जेनरेशन आईफोन को 52 लाख रुपये में खरीदा है। ये पहली बार नहीं है जब पहला जेनरेशन आईफोन इतना महंगा बिका है।हले जेनरेशन आईफोन के लिए ये कीमत अब तक की सबसे बड़ी कीमत बताई जा रही है। इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में किसी ने 32 लाख रुपये में आईफोन को खरीदा था। अब ये रिकॉर्ड भी टूट गया है। ऑक्शन करने वाली वेबसाइट LCG ऑक्शन ने बताया कि सील्ड फर्स्ट जेनेरेशन आईफोन की बोली 63,356.40 डॉलर लगी। इसको भारतीय करने पर लगभग 52 लाख रुपये होता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

apple news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *