RRR को ऑस्कर से पहले हॅालीवुड मूवी में बजा जीत का डंका, SS राजामौली की स्पीच ने जीता सबका दिल

साउथ एक्टर रामचरन और जूनियर एनटीआर ने अपनी RRR मूवी का देश में तो नाम रोशन किया ही है बल्कि विदेशों में भी इसका नाम रोशन कर रहे हैं। एक तरफ देशवासी ऑस्कर मूवी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ इसका गाना भी नॅामिनेटे हो गया है। दरअसल इस मूवी को लेकर एक गुड न्यूज सामने आई है। बता दें कि इस फिल्म ने हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवॉर्ड 2023 में चार अवॉर्ड जीते हैं। इसी दौरान एसएस राजामौली ने स्पीच में कहा है कि, ‘मेरा भारत महान’ बोलकर सबका दिल जीत लिया।

इन कैटेगरी में जीते चार अवॉर्ड

दरअसल इस मूवी ने हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवॉर्ड 2023 में चार अवॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं और साउथ एक्टर राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर एक्शन मूवी के लिए बेस्ट एक्शन फिल्म, बेस्ट इंटरनेशनल फीचर, बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग और बेस्ट स्टंट की ट्रॉफी जीती है।

एसएस राजामौली की स्पीच ने जीता सबका दिल 

एक्शन मूवी की इतनी बड़ी जीत के बाद एसएस राजामौली ने कहा है कि, ‘मुझे लगता है कि बैक स्टेज जाकर जांच करने की जरूरत है….मुझे लगता है मैं पहले से ही पंख बढ़ाना शुरु कर दूंगा….बहुत बहुत धन्यवाद। मैं अपने शब्दों में बयां नही कर सकता के ये कितना मायने रखता है…एसएस राजामौली ने अपनी इस जीत देश को समर्पित किया और कहा, ‘मेरा भारत महान’।

Read also:- ‘देश भर में बनेगा पीएम मोदी का मंदिर’ अभिनेता फूल सिंह ने कहा, 400-500 साल बाद दुनिया एक शिवभक्त को करेगी याद

बता दें कि इस अवार्ड शो में रामचरन इंडिया प्रेसेंटेटर बने हैं। ऐसा करने वाले वे इंडिया के इकलौते एक्टर है साथ ही उनके वीडियों सोशल मीडिया में छाएं हुएं साथ ही फैंस उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *