दिल्ली शराब घोटाले के प्रमुख किरदार, जानिए क्या है पूरा मामला ?

AAP News, दिल्ली शराब घोटाले के प्रमुख किरदार, जानिए क्या है.........

अमन पांडेय : केंद्रीय जांच एजंसी सीबीआई ने रविवार को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के गिरफ्तार कर लिया। सिसोदिया को गिरफ्तारी दिल्ली की शराब नीति में कथित घोटाले के मामले में हुई है। सिसोदिया को रविवार को 9 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।सीबीआई का आरोप है कि मनीष सिसोदिया ने शराब घोटाले में आपराधिक साजिश रची और उन्होंने सबूतों को मिटाने की कोशिश की शराब नीति में कथित घोटाले को लेकर सीबीआई ने 9 महीने पहले मामला दर्ज किया था। इस मामले में अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आईए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है और जांच एजेंसियों के मुताबिक इस घोटाले के मुख्य किरदार कौन हैं?                          AAP News

17 जुलाई 2022 को मामला हुआ था दर्ज
सीबीआई ने 17 अगस्त 2022 को नई आबकारी नीति में धोखाधड़ी, रिश्र्वतखोरी के आरोप में मनीष सिसोदिया समेत 15 लोगों पर मामला दर्ज किया था सिसोदिया के अलावा अरवा गोपी कृष्णा, आनंद तिवारी पंकज भटनागर, विजय नायर एक मनोरंजन और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी, पर्नोड रिकार्ड के पूर्व कर्मचारी मनोज राय, ब्रिंडको सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमनदीप ढल, इंडोस्पिरिट ग्रुप के निदेशक समीर महेंद्रू, बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमित अरोड़ा,  दिनेश अरोड़ा, महादेव शराब, सनी मारवाह, अरुण रामचंद्र पिला और अर्जुन पांडे के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

 

Read Also – हरियाणा की बोर्ड परिक्षा आज से, छात्रों को देनी होगी इन बतों का ध्यान !

 

6 महिने की जांच के बाद गिरफ्तारी
सीबीआई ने करीब 6 महीने की जांच के बाद मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ 17 अगस्त को मामला दर्ज हुआ था। 9 अगस्त को सीबीआई ने मनीष सिसोदिया और आप के तीन अन्य सदस्यों के आवास पर छापा मारा था। 30 अगस्त को सीबीआई के पांच अधिकारियों की एक टीम गाजियाबाद के सेक्टर 4 वसुंधरा में पीएनबी की शाखा पहुंची और मनीष सिसोदिया के बैंक लॉकरों की तलाशी ली थी। 17 अक्टूबर को सीबीआई ने मनीष सिसोदिया से दिल्ली आबकारी नीति मामले में नौ घंटे तक पूछताछ की थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

AAP News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *