के कविता का मोदी सरकार पर हमला, बोली चुनावी राज्यों में मोदी से पहले पहुंचती है ED

Delhi Excise Policy

दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में भारत राष्ट्र समिति (BRS) की नेता और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता का नाम भी सामने आया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें पेशी के लिए भी बुलाया है। उधर, कविता ने ईडी दफ्तर में पेशी से पहले केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

कविता ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक को लेकर दिल्ली में भूख-हड़ताल के लिए हमने 2 मार्च को एक पोस्टर जारी किया था। भूख हड़ताल में 18 दलों के नेता शामिल होने वाले हैं। ईडी ने मुझे 9 मार्च को बुलाया। मैंने उन्हें 16 मार्च के लिए अनुरोध किया था, लेकिन पता नहीं, वे किस जल्दबाजी में हैं। इसलिए मैंने 11 मार्च के लिए हामी भर दी है। हम ईडी का सामना करेंगे, हमने कुछ भी गलत नहीं किया है।

कविता ने आगे कहा कि जब कोई एजेंसी किसी महिला से पूछताछ करना चाहती है, तो उसका मौलिक अधिकार है कि पूछताछ उसके घर पर की जाए। इसलिए, मैंने ईडी से अनुरोध किया कि वे 11 मार्च को मेरे घर पूछताछ के लिए आ सकते हैं, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि हम ईडी के साथ हैं उनका समर्थन करते है। हम अगर तेलंगाना को देखें तो पिछले जून महीने से केंद्र सरकार लगातार एजेंसियों को तेलंगाना भेज रही थी, वह इसलिए, क्योंकि वहां चुनाव थे। इनकी यही आदत है, जहां भी चुनाव है, वहां मोदी से पहले ईडी पहुंच जाती है।

Read also: होली का गुलाल बना आँखों की रोशनी पर खतरा !

कविता ने कांग्रेस को दी नसीहत
इसके अलावा कविता ने पीएम मोदी से कीमतों को कम करने ,सब्सिडी नौकरि देने का आग्रह किया उन्होंने कहा कि हम जैसे लोगों को प्रताडित करके आपको क्या मिलेगा कविता ने कहा कि हमारा मानना है कि सभी विपक्षी दलों को एक साथ आना होगा। आपको कांग्रेस से उसके रुख के बारे में पूछना होगा। कांग्रेस अब अपना अहंकार छोड़कर वास्तविकता का सामना करेगी?

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App      

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *