बिहार से दिल्ली तक लालू यादव के कई ठिकानों पर ED के छापे

land for job scam, बिहार से दिल्ली तक लालू यादव के कई ठिकानों पर ED के छापे,

ईडी ने शुक्रवार को लैंड फॉर स्कैम में बड़ी कार्रवाई की। ईडी ने दिल्ली, बिहार और यूपी में 15 ठिकानों पर छापेमारी की है। ये छापेमारी लालू यादव और उनके करीबियों के यहां पड़े हैं। इससे पहले सीबीआई ने इस मामले में लालू यादव और राबड़ी देवी से पूछताछ भी की थी।                                                    land for job scam

इससे पहले सीबीआई ने सोमवार को पटना में राबड़ी देवी के अवास पर उनसे पूछताछ की थी। इसके अगले दिन सीबीआई की टीम दिल्ली में मीसा भारती के घर पहुंची थी। यहां सीबीआई ने लालू यादव से कई घंटो तक पूछताछ की थी। लालू यादव अभी दिल्ली में मीसा भारती के घर पर रुके है।

Read Also –शी चिनफिंग तीसरी बार बने चीन के राष्ट्रपति बने

15 मार्च को कोर्ट में होना है पेश
लैंड फॉर जॉब स्कैम के मामले में हाल ही में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव के परिवार को समन जारी किया है। इस मामले में लालू यादव, राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती के 15 मार्च को कोर्ट में पेश होना है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App      

land for job scam

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *