(आरिफ खान): उत्तर प्रदेश की अलग-अलग जेलों में बंद अतीक अहमद के कुनबे की मुश्किलें अब और भी बढ़ने लगी है। अलग-अलग जेलों में बंद अतीक अहमद भाई अशरफ और दो बेटों पर सरकारी शिकंजा कसना शुरू हो गया है। अहमदाबाद की साबरमति जेल में बंद माफिया सरगना अतीक अहमद बरैली जेल में बंद अशरफ, लखनऊ जेल में बंद बड़े बेटे उमर और प्रयागराज के मैनी सेंट्रल जेल में बंद अली अहमद को सामान्य बैरक से तनहाई बैरक में ट्रांसफर कर दिया गया है। हालांकि छोटे बेटे अली अहमद को पहले ही तन्हाई बैरक में ट्रांसफर किया जा चुका है। भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ और बड़े बेटे मोहम्मद उमर को भी तन्हाई बैरक में भेज दिया गया है। यही नहीं तीनों लोगों के जेल में किसी से मुलाकात करने पर कुछ दिनों के लिए पाबंदी भी लगाई है। वहीं अतीक के भाई और बेटों की सुरक्षा और कड़ी हो गई है। तीनों को हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है। तीनों पर चौबीसों घंटे सी सी टी वी कैमरों की मदद से खास निगरानी किया जा रहा है।
Read Also: दिल्ली महिला आयोग की तरफ से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
सूत्रों के मुताबिक इन सब को बैरकों के आसपास तैनात बंदी रक्षकों को बॉडी वार्न कैमरों से लैस किया गया है, और सीसीटीवी फुटेज की मॉनिटरिंग लखनऊ में डीजी जेल के दफ्तर में बने कंट्रोल रूम से भी की जा रही है। गौरतलब है को बरेली जेल में बंद अशरफ के द्वारा नाम पर्ची और मुलाकाती मोहर बिना लगवा कर मुलाकात करने और कुछ गिरफ्तारियां होने के बाद जेल अफसरों ने फैसला लिया है। हालांकि उमेश पाल हत्या कांड का नामजद अभियुक्त अतीक का बेटा असद घटना के बाद से फरार चल रहा है जिस पर पुलिस ने ढाई लाख रुपए का इनाम घोषित कर रहा है जो अतीक परिवार का सबसे बड़ा इनामी बन गया है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

