11 मार्च को होगी Congress CEC की अगली बैठक

Congress CEC Meeting-दिल्ली कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली की सभी तीन सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर चर्चा हो चुकी है लेकिन फाइनल नहीं हुआ है और 11 मार्च को फिर से चर्चा की जाएगी.कांग्रेस CEC की बैठक (Congress CEC Meeting) के बाद दीपक बाबरिया ने कहा कि दिल्ली पर प्रारंभिक चर्चा हुई और उसके बाद माननीय कांग्रेस अध्यक्ष ने 11 तारीख को इस पर फिर से चर्चा करने की सलाह दी, तब तक ये पेंडिंग रहेगा.

कांग्रेस के सीनियर नेतृत्व ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को बैठक में हिस्सा लिया। आपको बता दे कि बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी और महासचिव, संगठन, के. सी. वेणुगोपाल, साथ ही बाकी सीनियर नेताओं ने सीईसी की बैठक में मौजूद रहे।

Read also- Delhi: अमित शाह से मिले जन सेना प्रमुख पवन कल्याण और टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू

बैठक के दौरान दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तेलंगाना, लक्षद्वीप, केरल, मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम और मणिपुर सहित दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों पर चर्चा होने की उम्मीद थी।कांग्रेस ने अभी तक कोई उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। पिछले हफ्ते बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी।

कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि पार्टी जल्द ही अपने उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित कर सकती है ताकि उम्मीदवार अपना चुनाव अभियान शुरू कर सकें।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *