हनी सिंह ने अपने बर्थडे पर फैंस को दिया खास तोहफा, सिंगर की लाइफ पर हुआ डॉक्यूमेंट्री का ऐलान

Singer Honey Singh Documentary, हनी सिंह ने अपने बर्थडे पर फैंस...| Total tv

मशहूर सिंगर हनी सिंह आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। सिंगर ने अपने बर्थडे के मौके पर फैंस को एक खास तोहफा दिया है। दरअसल हनी सिंह की लाइफ पर डॉक्यूमेंट्री बनाई जा रही है जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। बता दें कि सिंगर के जीवन पर बनी डॉक्यूमेंट्री का टीजर भी जारी कर दिया गया है। जिसे देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

हनी सिंह की लाइफ पर बनेगी डॅाक्यूमेंट्री    Singer Honey Singh Documentary

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

सिंगर और नेटफ्लिक्स के इंस्टाग्राम हैंडल पल एक जॉइंट पोस्ट शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सिंगर स्टेज पर परफॉर्म करते हुए दिखाई दे रहे हैं और ऑडियंस उन्हें चीयर कर रही हैं साथ ही सिंगर ने कहा कि, “ये जो मेरी जिंदगी ऊपर वाले ने बनाई है और इसमें जो गहराई है. जिसने मुझे आज खुद की याद दिलाई है. कुछ यही बातें मैंने बताई हैं. गुल्लक तोड़ दी मैंने अपनी. आदत छोड़ दी मैंने अपनी, मत बोलना अब हनी बीमार है मेरी डॉक्यूमेंट्री तैयार है।”

Read also:- जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू यादव,राबड़ी देवी, मीसा भारती को मिली जमानत

सिंगर हनी सिंह की लाइफ पर बनी डॉक्यूमेंट्री को मोजेज सिंह ने डायरेक्ट किया है और इसकी प्रोड्यूसर ऑस्कर अवॉर्ड विनर गुनीत मोंगा है। आपको बता दें कि इस डॉक्यूमेंट्री में हनी सिंह की पूरी जर्नी दिखाई जाएगी कि कैसे वह देखते ही देखते देश के सबसे बड़े रैपर बन गए है। फिर इसके बाद बीमार होने की वजह से इंडस्ट्री से अचानक गायब हो जाते हैं। अब उन्होंने 3.0 म्यूजिक एलबम से वापसी की है।  

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App         

Singer Honey Singh Documentary

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *