ऑस्कर जीतने के बाद छाया ‘आरआरआर’ का ‘नाटू नाटू’, इंटरनेट में बनाया तगड़ा रिकार्ड

Oscar Natu Natu Song, ऑस्कर जीतने के बाद छा गया 'आरआरआर'......| Total tv

आरआरआर मूवी के नाटू नाटू गाने ने 95वें एकडेमी अवॉर्ड्स सेरेमनी में इंडियन सिनेमा ने इतिहास रच दिया है। बता दें कि आरआरआर मूवी के ‘नाटू-नाटू’ ने बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस गाने की जीत से भारत का नाम एक बार फिर पूरी दूनिया में गूंज रहा है और अब इस गाने से जुड़ी एक लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आई है कि ऑस्कर अवॉर्ड जीतने के बाद गूगल पर ‘नाटू नाटू’ की सर्चिंग 1,105 फीसदी बढ़ गई है।  Oscar Natu Natu Song

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jr NTR (@jrntr)

आपको बता दें कि 6Takarakuji के स्पोकपर्स ने बताया कि पिछले साल मार्च में मूवी रिलीज होने के बाद टिक-टॉक पर 52.6 मिलियन व्यूज मिले थे। साथ ही इस साल ऑस्कर सेरेमनी के दौरान इतिहास रचा गया क्योंकि ‘नाटू-नाटू’ बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी में जीतने वाला किसी भारतीय फिल्म का पहला गाना है। इसी के साथ प्रवक्ता ने कहा कि ऑस्कर समारोह के दौरान सिंगर राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव ने गाने पर लाइव परफॉर्मेंस दिया और लोगों ने खड़े होकर खूब तालियां बजाई।

Read also:- हरियाणा की परिवार पहचान पत्र स्कीम जैसे यूपी मे भी लागू होगी स्कीम, जानिएक्या कुछ खास है इस स्कीम में?

आपको बता दें कि एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी ये मूवी आरआरआर पिछले साल 2022 में ही रिलीज हुई थी। जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था साथ ही इतिहास भी रच दिया था। इस मूवी ने देश में ही नही बल्कि विदेशों में भी खूब वाहवाही लूटी और जमकर कमाई की है। बताया जा रहा है कि, ‘आरआरआर’ की सफलता के बाद राजामौली ने इसके सीक्वल पर काम शुरू कर दिया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App           

Oscar Natu Natu Song

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *