अजय देवगन की ‘भोला’ ने तीसरे दिन दिखाया अपना कमाल

अजय देवगन की फिल्म भोला थिएटर्स में धमाल मचा रही है, फिल्म का शुरुआती दिन तो अच्छा नहीं रहा लेकिन रिलीज के तीसरे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी। अब आखिरकार भोला ने बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ ली है। इस फिल्म ने शनिवार को छप्पर फाड़ कलेक्शन किया।
फिल्म भोला ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 11.22 करोड़ रुपए की कमाई की थी। शुक्रवार को ये आंकड़ा काफी नीचे गिर गया था और फिल्म ने 7. 40 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। हालांकि शनिवार का दिन काफी बेहतर रहा। भोला ने रिलीज के तीसरे दिन 12. 10 करोड़ रुपए की कमाई की। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 30.70 करोड़ रुपए हो गया है।

फिल्म की कमाई में आया ये उछाल काफी अच्छा माना जा रहा है। इसके चलते उम्मीद की जा रही है कि फिल्म रविवार को भी अच्छा कलेक्शन कर सकती है। माना जा रहा है कि अपने पहले वीकेंड पर भोला 40 करोड रुपए का कलेक्शन कर सकती है। ये बात रविवार को शोज में आने वाली पब्लिक पर निर्भर करती है।

Read also:-मुगल का इतिहास अब नहीं पढ़ेगे UP के छात्र, योगी सरकार ने किया बड़ा बदलाव

ट्रेड रिपोर्टस की मानें तो भोला की रविवार की एडवांस बुकिंग शनिवार से बेहतर रही है। फिल्म ने 2.03 करोड़ रुपए का कलेक्शन एडवांस से कर लिया था। शनिवार की एडवांस बुकिंग के दिन ये आंकड़ा 1.71 करोड़ रुपए था। 2 करोड़ के आंकड़े को पार करना फिल्म के लिए काफी अच्छी बात है। बाकी कमाई थिएटर में जाने वाली ऑडियंस के हाथ में है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *