Gujrat के कारोबारियों को CM सैनी का न्योता, हरियाणा में निवेश से 10 लाख रोजगार का लक्ष्य

Gujrat

Gujrat Visit of CM Nayab Saini – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुजरात के उद्यमियों से हरियाणा में उद्योग, तकनीकी केंद्र और वेयरहाउस स्थापित करने की संभावनाएं तलाशने की अपील की….

News Desk मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुजरात में उद्योग और व्यापार जगत से जुड़े लोगों को संबोधित करते हुए हरियाणा में निवेश का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि गुजरात ने सूरत के हीरा और टेक्सटाइल उद्योग से लेकर अहमदाबाद के औद्योगिक विकास तथा रसायन, फार्मा और विनिर्माण क्षेत्रों तक अपनी अलग पहचान बनाई है। सैनी ने कहा कि गुजरात की उद्यमशीलता और हरियाणा का औद्योगिक आधार एक-दूसरे के पूरक बन सकते हैं। उन्होंने कारोबारियों से अपने अगले दो से पांच वर्षों के विस्तार की योजना में हरियाणा को शामिल करने और नई विनिर्माण इकाइयों, कार्यालयों, गोदामों व तकनीकी केंद्रों की संभावनाएं तलाशने की अपील की।Gujrat 

READ ALSO- Share Market में Jio की ब्लॉकबस्टर एंट्री, लिस्ट होते ही रिलायंस के बाद दूसरे नंबर पर

मुख्यमंत्री ने हरियाणा की भौगोलिक स्थिति और औद्योगिक ढांचे को निवेश के लिए महत्वपूर्ण बताया। उनके अनुसार, राज्य का लगभग 57 प्रतिशत क्षेत्र राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आता है और कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तथा औद्योगिक कॉरिडोर कारोबार को बेहतर संपर्क उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने ऑटोमोबाइल, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल, खाद्य प्रसंस्करण और फार्मा जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं का उल्लेख किया। सैनी ने बताया कि हरियाणा में 56 औद्योगिक एस्टेट हैं और 143 ब्लॉकों में एमएसएमई क्लस्टर विकसित करने की पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि नए उद्योगों से स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं, छोटे कारोबारियों, परिवहन, पैकेजिंग और तकनीकी सेवाओं को भी अवसर मिल सकते हैं।Gujrat 

READ ALSO- DSIIDC ने दिल्ली में शराब की Online बुकिंग की शुरू, आप नेता सौरभ भारद्वाज ने सवाल उठाए

CM सैनी ने कहा कि हरियाणा का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में 5 लाख करोड़ रुपये का नया निवेश आकर्षित करना और 10 लाख रोजगार अवसर पैदा करना है। उन्होंने प्रक्रियाओं को सरल बनाने, डिजिटल सुविधाओं को बढ़ाने और निवेशकों को समय पर स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने गुजरात के उद्यमियों को अप्रैल 2027 में प्रस्तावित ‘हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ में शामिल होने का न्योता भी दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि गुजरात और हरियाणा के बीच यह संवाद ठोस निवेश प्रस्तावों और दीर्घकालीन औद्योगिक साझेदारियों में बदलेगा, जिससे युवाओं, कामगारों और छोटे उद्यमियों को लाभ मिल सकेगा।Gujrat 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterGujrat 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *