सीएम केजरीवाल ने आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया और संजय सिंह का किया बचाव

दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया और संजय सिंह का बचाव किया है। उन्‍होंने कहा कि ईडी लोगों को टॉर्चर कर दबाव डालकर झूठे बयान ले रही है, बयान कुछ और है दर्ज कुछ और कर रहे हैं। संजय सिंह के केस में भी निकल कर सामने आया कि जो बंदा था उसने बयान को कुछ और दिया और ईडी ने चार्जशीट में कुछ और लिखा है। उन्‍होंने ये भी कहा कि ईडी ने कहा था कि मनीष ने अपने फोन तोड़ दिए हैं लेकिन उनमें से कई फोन ईडी की कस्टडी में है। ईडी सरासर झूठे सबूत कोर्ट को गुमराह कर रही है टॉर्चर कर रही है लोगों को झूठे बयान ले रही है। इस पूरे मामले में कुछ नहीं है सारा मामला फैब्रिकेटेड है, झूठे सबूत और झूठी बिना के उपर किया जा रहा है। यह अच्छी चीज नहीं है।

हमें जहर दे दो : संजय सिंह
संजय सिंह ने ईडी पर आरोप लगाया कि जिन मोबाईल फोन का IMEI नंबर कोर्ट में दिया है वह उनके घरों में काम करने वाले लोगों का है। सभी नंबर इस्तेमाल किए जा रहें हैं। अगर ये लोग हमें जिंदा नहीं देखना चाहते तो जहर की पुड़िया दे दें।

Read Also –दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामले को लेकर बोले सीएम केजरीवाल

ईडी ने कोर्ट में क्या कहा था?
बता दें कि ED ने राउज एवेन्यू कोर्ट को बताया था कि आबकारी नीति में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। अधिकांश संदिग्ध,शराब कारोबारी , वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, दिल्ली के आबकारी मंत्री सिसोदिया और अन्य संदिग्धों ने कई बार अपने फोन बदले हैं।आरोपियों ने जिन जिन फोन का उपयोग किया गया है, उनकी कीमत करीब 1.38 करोड़ रुपए है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *