जापान के पीएम फुमियो पर Smoke bomb से हमला, भाषण देने के दौरान हुआ जोरदार धमाका

Japan PM Attacked, जापान के पीएम फुमियो पर Smoke bomb से हमला..... | live,

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की सभा में ब्लास्ट हो गया। पीएम फुमियो जब भाषण दे रहे थे,उसी समय स्मोक बम से हमला किया गया। प्रधानमंत्री को सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षित निकाल लिया है। पुलिस ने मौके से एक आदमी को गिरफ्तार कर लिया।जपान मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, वाकायामा शहर में प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के भाषण शुरु करने से ठीक पहले ब्लास्ट हुआ था। स्मोक बम फेंके जाने के बाद वहां आसपास धुआं धुआं सा हो गया था। इस घटना के वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि घटनास्थल पर जमा हुए लोग सुरक्षित बचने के लिए दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान सुरक्षा बलों ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया।

जनसभा में ब्लास्ट के बाद पीएम किशिदा बाल बाल बच गए। बताया जा रहा है कि वह सत्ताधारी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में भाषण दे रहे थे।जपान में प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था भारत के पीएम की तरह नहीं होती है। जापान में काफी कठोर कानून है। वहां बहुत कम लोग हैं। सुरक्षित देश में सिक्योरिटी की जरुरत नहीं पड़ती है, लेकिन शिंजो आबे पर हमले के बाद पुलिस की जरुरत नहीं पड़ती है, लेकिन चाक चौबंद रखी गई थी लेकिन मौजूदा प्रधानमंत्री की सभी रिव्यू करना होगा क्योंकि आने वाले कुछ समय में हिरोशिमा शहर में जी 7 की तैयारी भी हो रही है।

Read Also –असम में बिहू कलाकार ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड ,पीएम मोदी ने की सराहना

शिंजो आबे पर भी जानलेवा हमला
जापान में ये दूसरी बार है जब किसी बड़े राजनेता की सुरक्षा में सेध लगी हो। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की बीते साल 8 जुलाई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शिंजो आबे पर भी भाषण के दौरान हमला किया गया था। जब वह नारा शहर में भाषण दे रहे थे, उसी समय उनके ऊपर फायरिंग हुई और वो अचानक नीचे गिर गए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *