सीबीआई ने एनसीबी मुंबई जोन के पूर्व चीफ समीर वानखेड़े के परिसर में छापा मारा,आर्यन खान से जुड़ा है मामला

( अजय पाल )- मुंबई से बडी ही चौंकाने वाली खबर सामने आयी बता दे कि एनसीबी जोन के पूर्व चीफ समीर  वानखेडे के खिलाफ शुक्रवार 12  मई  को सीबीआई ने आर्यन खान क्रूज केस से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में समीर वानखेडे के  परिसर में छापा मारा। वहीं सीबीआई  की टीम इस मामले में वानखेड़े के सास -ससुर , व माता पिता से पूछताछ कर रही है। ऐसा बताया गया कि समीर ने क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान को न फंसाने के लिए 25 करोड़ की रिश्वत मांगी थी।

आर्यन खान क्रूज केस

क्रूज पर जब छापा मारा गया तब समीर वानखेडे नारकोटिक्स कंट्रोल  ब्यूरो के मुंबई जोनल प्रमुख थे।  2021 में  समीर वानखेडे ने मुंबई के तट पर क्रूज पर छापा मारा था । जिसमे में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया था।

 

Read also –Raghav Parineeti Engagement: परिणीति-राघव की सगाई कल, VIP की लिस्ट तैयार, जानें क्या-क्या हो रहीं तैयारियां

आर्यन खान को  रिहा किया गया था
आर्यन खान को  करीब चार हफ्ते तक  न्यायिक हिरासत में रहे थे। आर्यन खान की गिरफ्तारी को लेकर कई सवाल उठे थे। जांच में आर्यन खान के  खिलाफ पर्याप्त  सबूत नहीं मिले।जिसके बाद आर्यन खान  को छोड़ दिया गया था। 2 अक्टूबर 2021  एनसीबी ने मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज शिप पर रेड मारी थी ।शिप पर रेव पार्टी होने वाली थी। पार्टी शुरू होने से पहले एनसीबी ने आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट समेत 8 लोगों को पकड़ लिया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *