भारत सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, उन मूलभूत सिद्धांतों को लेकर चलता है-मोदी

India runs on the basic principles of everyone's support, everyone's development, everyone's effort - Modi

(आकाश शर्मा)- PM MODI BREAKING– पीएम मोदी अमेरिका के दौरे पर हैं तो उन्होंने मीडिया के सवालो के जवाब दिए पीएम मोदी से अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव पर सवाल पूछे,तो पीएम मोदी ने जवाब दिया कि जाति, पंथ, धर्म किसी भी तरह के भेदभाव की भारत में जगह नहीं।

आपकी सरकार मुस्लिमों और दूसरे अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिए क्या करेगी ?
पीएम मोदी का जवाब देते हुए कहा भारत लोकतांत्रिक है।लोकतंत्र हमारी रगो में है, लोकतंत्र को हम जीते हैं। हमारे पूर्वजों ने उसे शब्दों में ढाला है- हमारे संविधान के रूप में और हमारी सरकार लोकतंत्र के मूल्यों के आधार पर बने संविधान के आधार पर चलती है। जब मैं डिलीवरी कहता हूं तब जाति, पंथ, धर्म किसी भी तरह के भेदभाव की वहां पर जगह नहीं होती है। अगर लोकतंत्र को आप स्वीकार करते हैं, लोकतंत्र को लेकर जीते हैं, तो पक्षपात का कोई सवाल ही नहीं उठता है।

Read also- पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान भरेगा भारत – ISRO

इसलिए भारत सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, उन मूलभूत सिद्धांतों को लेकर चलता है। भारत में सरकार के जो  योजना हैं, वो उन सभी को मिलते हैं जो उनके हकदार है, इसलिए भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों में कोई भेदभाव नहीं है, न धर्म के आधार के पर, न जाति के आधार पर, न उम्र के आधार पर, न भू-भाग के आधार पर। सरकार  हर ध्रर्म, जाति, पंथ के लिए कांंम करती है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *