यूपी बोर्ड ने किया अपने पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव,नैतिक शिक्षा में महानायकों की जीवनी पढ़ेंगे

यूपी बोर्ड ने किया अपने पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव,नैतिक शिक्षा में महानायकों की जीवनी पढ़ेंगे

(इशिका) UP BOARD BREAKING- यूपी बोर्ड के पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव हुआ है, इस सत्र से ही बच्चे नैतिक शिक्षा में महानायकों की जीवनी पढ़ेंगे । इस पाठ्यक्रम में विनायक दामोदर सावरकर समेत 50 महापुरुषों की जीवनी शामिल है । 2022 के चुनाव के दौरान बीजेपी सरकार ने अपने संकल्प पत्र में इस बात का दावा किया था । इसके बाद से बीजेपी सरकार के विरुद्ध यूपी में  सियासत शुरू हो गर्इ है। सपा प्रवक्ता सुनील साजन ने बीजेपी पर वार करते हुए कहा कि अंग्रेजों से माफी मांगने वाले और उनके सामने जी हुजूरी करने वाले की जीवनी छात्रों के सामने लाकर भाजपा करना क्या चाहती है , भाजपा को एक बार फिर सोचना चाहिए और अपना फैसला बदल लेना चाहिए।
सपा प्रवक्ता की इस टिप्पणी पर शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने पलटवार करते हुए कहा कि एकता और अखंडता को कायम रखने के लिए पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया है । हमने अपने वादे को पूरा किया है, विपक्ष को विरोध करना है तो करता रहे । विपक्ष के लिए जरूरी है कि वो वीर सावरकर के बारे में जानें।
इन कक्षाओं में पढ़ाई जाएगी महानायकों की जीवनी
कक्षा 9 वीं में चंद्रशेखर आजाद, बिरसा मुंडा, बेगम हजरत महल, वीर कुंवर सिंह, गौतम बुध्द, ज्योतिबा फुले, गोपाल कृष्ण गोखले, महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद की जीवनी शामिल है ।
कक्षा 10वीं में मंगल पांडे, रोशन सिंह, सुखदेव, लोकमान्य तिलक, गोपाल कृष्ण गोखले, महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद की जीवनी शामिल है ।

Read also- भारत सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, उन मूलभूत सिद्धांतों को लेकर चलता है-मोदी

कक्षा 11वीं में भगत सिंह, डॉ भीमराव अंबेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, अरविंद घोष, नाना साहेब, महर्षि पतंजलि, सरोजिनी नायडू आदि शामिल है ।
कक्षा 12वीं में गणेश शंकर विद्यार्थी, रवींद्रनाथ टैगोर, राजगुरु, लाल बहादुर शास्त्री, महाराणा प्रताप, रानी लक्ष्मीबाई, आर्य भट्ट आदि शामिल है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *