हिमाचल प्रदेश: बारिश और बाढ़ से तबाही का जायजा लेने पहुंचे जे. पी. नड्डा

Himachal Pradesh-बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने हाल ही में आई बाढ़ और भूस्खलन से हुए भारी नुकसान का जायजा लेने के लिए रविवार को अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश पहुंचे। Himachal Pradesh

जे.पी.नड्डा, अध्यक्ष, बीजेपी:”यहां आने का मौका मिला है और जो क्षतिग्रस्त क्षेत्र है उनको देखने का मौका मिला। मन बड़ा द्रवित हुआ है और बहुत दुखी हुआ है ये देखकर। परिवारजन जिनकी क्षति हुई है हमारी सबकी सहानुभूति है। प्रशासन की ओर से हर संभव प्रयास हो रहा है कि उनको ठीक ढंग से जो विस्थापित हुए हैं उनको आगे चलकर के सैटल कराया जाए और आज उसी कड़ी में मुझे उन परिवारों से मिलने का मौका मिला जो विस्थापित हुए हैं।” Himachal Pradesh

Read also-नीट परीक्षा रद्द करने के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे डीएमके नेता

राज्य में भूस्खलन से अबतक 78 लोगों की जान चली गई है। उनके साथ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे। नड्डा ने जान गंवाने वाले कुछ लोगों के परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने शिमला में भारी बारिश और भूस्खलन से नष्ट हुए प्राचीन शिव मंदिर का भी दौरा किया। जेपी नड्डा और अनुराग ठाकुर ने शिमला और बिलासपुर में स्थानीय प्रशासन से मुलाकात की और राहत और दोबारा घर बसाने पर चर्चा की है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *