(अजय पाल)Seema Haider on Chandrayaan3:भारत का मून मिशन चंद्रयान के सफल लैंडिंग के लिए देशभर में दुआएं मांगी जा रही हैं।जबलपुर में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए बजरंगबली से प्रार्थना की जा रही वहीं धर्म नगरी वाराणसी में लोगों ने मिशन चंद्रयान की सफलता के लिए हवन पूजन किया।
देश के ज्यादातर राज्यों में चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए पूजा और हवन किया जा रहा है।इसी बीच पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने भी चंद्रयान 3 मिशन के सफल होने के लिए व्रत रखा है।इसे लेकर सीमा हैदर ने एक वीडियो भी जारी किया है सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में सीमा हैदर को कहते सुना जा सकता है कि ‘मेरा स्वास्थ्य तो ठीक नहीं है,लेकिन फिर भी में व्रत ले रही हूं भारत का चंद्रयान 3 आज शाम चंद्रमा पर उतरेगा।इससे हमारे देश का काफी नाम होगा।इसलिए में तब तक व्रत रखूंगी,जब तक चंद्रयान 3 सफलतापूर्वक चांद पर नहीं उतर जाएगा।
चंद्रयान-3 की सफलता के लिए सीमा हैदर कि ईश्वर से गुहार – मिशन की सफलता तक व्रत रखेंगी सीमा… @ABPNews@abplive #Chandrayaan3 #SeemaHaider pic.twitter.com/9OHVzGi8J4
— Nishant Chaturvedi (@nishant1994cha1) August 23, 2023
चंद्रयान-3 की सफलता के लिए रखा व्रत-सीमा हैदर ने प्रार्थना करते हुए कहा कि ‘श्री राधे कृष्ण पर मेरा बहुत विश्वास है.हे प्रभु,हे भगवान, हे प्रभु श्रीराम, हे सभी देवी देवता, हमारे देश भारत का चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चांद पर उतर जाए।इसके साथ ही सीमा हैदर ने पीएम नरेंद्र मोदी का नाम लेते हुए कहा कि इस मिशन के सफल होने के लिए हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री जी बहुत मेहनत कर रहे हैं.जिससे हमारे देश का नाम ऊंचा होगा और दुनिया में दबदबा बनेगा।
Read also –मणिपुर के मुख्यमंत्री ने हिंसा से प्रभावित लोगों के लिए शेल्टर होम का उद्घाटन किया
आज शाम होगी चांद पर लैंडिंग- चंद्रयान-3 आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड करेगा। चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को 3 बजकर 35 मिनट पर आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था। चंद्रयान-3 की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग होने वाली है।चंद्रयान की लैंडिंग होते ही ऐसा करने वाला भारत दुनिया का एकमात्र देश बन जाएगा क्योंकि इससे पहले किसी भी देश का रोवर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर नहीं उतरा है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

