नूंह में 28 अगस्त को निकाली जाएगी शोभा यात्रा, इंटरनेट पर पाबंदी

(आकाश शर्मा)- Internet Ban- हरियाणा का नूंह आज कल सुर्खियां में बना है। पिछले कुछ दिन पहले नूंह हिंसाग्रस्त था। हालात इतने खराब थे कि हरियाणा सरकार को नूंह में कर्फ्यू भी लगाना पड़ा था। बता दे कि हरियाणा के नूंह में इंटरनेट सेवा को एक बार फिर बंद कर दिया गया है। 25 अगस्त की शाम से शुरू हो गया है। और  29 अगस्त तक इंटरनेट सेवा नूंह में बद रहेगा।…..Internet Ban

28 अगस्त को निकलेगी शोभा यात्रा
हिंदू संगठनों द्वारा महापंचायत का आयोजन पलवल में किया गया था। इस महापंचायत में फैसला लिया गया कि जो ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा हिंसा के कारण रुक गई थी उसे पूरा किया जाएगा। हिंदू संगठनों द्वारा अब 28 अगस्त को ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा निकाला जाएगी।

Read also-हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह केस में चार्जशीट दाखिल, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

क्यों रहेगी पाबंदी?
हिंसा दोबारा न हो इसके लिए प्रशासन ने इंटरनेट सेवा को नूंह जिले में बंद कर दिया है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि भड़काऊ पोस्ट या भ्रामक प्रचार न हो सके।

नूंह हिंसा में कितनी हुई थी मौते
‘बृज मंडल शोभा यात्रा’ यात्रा पर 31 जुलाई को भीड़ द्वारा हमला किए जाने के बाद नूंह में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी जिसमें दो होम गार्ड और एक इमाम सहित छह लोगों की मौत हो गई थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *