मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का ऐलान, इंटरनेट से हटा बैन

Manipur News– मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने  कहा कि मणिपुर राज्य में आज से इंटरनेट प्रतिबंध हटा दिया जाएगा। पूर्वोत्तर राज्य में बहुसंख्यक मैतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ निकाले जाने के बाद तीन मई को हिंसा भड़की थी।….Manipur News

मणिपुर की आबादी में मैतेई लोगों की संख्या लगभग 53 प्रतिशत है और वे ज्यादातर इंफाल घाटी में रहते हैं, जबकि जनजातीय समुदाय, जिनमें नागा और कुकी शामिल हैं उनकी संख्या लगभग 40 प्रतिशत हैं। ये लोग ज्यादातर पहाड़ी इलाकों में रहते हैं।

Read also-दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव की मतगणना जारी

एन. बीरेन सिंह, मुख्यमंत्री, मणिपुर: “मैं मणिपुर के सभी नागरिकों को सूचित करता हूं कि अनावश्यक घटनाओं को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर सरकार ने इंटरनेट पर प्रतिबंध लगाया था, लेकिन आज से इंटरनेट आम जनता के लिए खुल गया है।”

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने घोषणा की कि राज्य में आज से इंटरनेट प्रतिबंध हटा दिया जाएगा। राज्य सरकार ने 3 मई को पहली बार जातीय झड़प होने के बाद संघर्षग्रस्त राज्य के कुछ जिलों में इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया था। सरकार ने बाद में प्रतिबंध को आंशिक रूप से हटा दिया, जिससे ब्रॉडबैंड सेवाओं को कुछ शर्तों के साथ काम करने की अनुमति मिल गई।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *