टेनिस प्रीमियर लीग सीजन फाइव के खिलाड़ियों की नीलामी में मशहूर हस्तियां शामिल

TPL Auction-टेनिस प्रीमियर लीग सीजन 5′ के ऑक्शन समारोह में सितारों का जमावड़ा रहा. बॉलीवुड के साथ ही खेल जगत के भी तमाम सितारों ने ऑक्शन में शिरकत की। सोनाली बेंद्रे, रकुल प्रीत सिंह, सोनू सूद, तापसी पन्नू, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा और पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने ऑक्शन में पहुंच कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई. कार्यक्रम में अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा के साथ ही तापसी पन्नू, रकुल प्रीत सिंह स्टाइलिश लुक में पहुंचीं।

बता दें कि ऑक्शन में पहुंचीं सोनाली बेंद्रे ने नारंगी टी शर्ट को फ्लेयर्ड डेनिम पैंट के साथ पेयर किया, उन्होंने अपने बालों को खुला और स्ट्रेट रखा. बेंद्रे टेनिस प्रीमियर लीग की टीम ‘पुणे जगुआर’ की सह-मालिक हैं।वहीं, रकुल प्रीत ने नीली टी-शर्ट पहन रखी थी।जिसे पतली नीली डेनिम और सफेद स्नीकर्स के साथ पेयर किया।पोनीटेल के साथ उन्होंने लुक को पूरा किया।

Read also – समलैंगिक मेला LGBTQIA प्लस समुदाय की भावना को दिखाता है

कार्यक्रम में पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा नारंगी और नीले रंग की टी-शर्ट पहनी नजर आईं और इसे मॉम-फिट डेनिम के साथ पेयर किया था।सोनू सूद ऑरेंज और ब्लैक रंग की प्रिंटेड टी-शर्ट पहने नजर आए. इस बीच अर्जुन नीले रंग की टी शर्ट को ब्लैक डेनिम और बेज रंग के जूतों में बेहद आकर्षक लग रहे थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *