Chandigarh Fire: चंडीगढ़ पीजीआई में लगी आग, 5 मंजिल तक पहुंचा धुएं का गुब्बार, क्रेन के जरिये निकाले मरीज

Chandigarh Fire- पीजीआईएमईआर-चंडीगढ़ नेहरू ब्लॉक की एक मंजिल पर मंगलवार सुबह आग लग गई। हालांकि सभी मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया। अधिकारियों ने ये जानकारी दी।उन्होंने बताया कि आग पहली मंजिल पर कंप्यूटर लगी में लगी और धुआं ऊपरी मंजिलों तक पहुंच गया।

अधिकारियों ने बताया कि हालांकि फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को तुरंत काम पर लगाया गया और कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया गया।आग की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड और आपातकालीन सेवाएं, आपदा प्रबंधन विभाग, पुलिस और पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) का इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम तुरंत कार्रवाई में जुट गया।

Read also – ED ने मनी-लॉन्ड्रिंग जांच में आप के दिल्ली विधायक अमानतुल्ला खान पर मारा छापा

पीजीआईएमईआर और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सभी मरीजों को तुरंत निकाल लिया गया।आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें अस्पताल के नेहरू ब्लॉक की एक मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली।उन्होंने कहा, “सभी मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया, हमने आईसीयू रेस्पिरेटरी आईसीयू को साफ कर दिया। हमारी बचाव टीम ने पुलिस, अग्निशमन विभाग और पीजीआई विभागों के साथ मिलकर काम किया।अधिकारियों के मुताबिक आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *