(अशोक पाल)- Israeli embassy– पिछले 26 दिनों से इजराइल और हमास के बीच जंग जारी है. दोनों के बीच युद्ध कब तक शांत होगा इसका अभी कोई अनुमान नही लगाया जा सकता है. इस बीच इजराइल गाजा में जबरदस्त बमबारी कर रहा है. इजराइली हमले से गाजा में अब तक 8800 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.
7 अक्टूबर के हमले के बाद हमास के आतंकियों ने इजराइल के सैंकड़ों नागरिकों को अपहरण कर बंधक बना लिया है। नई दिल्ली में इजरायली दूतावास ने अपने नागरिकों का पोस्टर प्रदर्शित किया है जो अभी तक हमास के कब्जे में हैं. इनमें से भारी संख्या में छोटे-छोटे बच्चे और महिलाएं शामिल हैं।
Read also-दिल्ली मेट्रो ने ‘मोमेंटम 2.0’ वर्चुअल शॉपिंग ऐप किया लॉन्च
7 अक्टूबर को 2000 से अधिक आतंकी गाजा पट्टी से सीमा पार कर इजराइल में घुसे हमास के लड़ाकों ने 200 से अधिक नागरिकों का अपहरण कर लिया और उसे अपने साथ गाजा लेकर चले गए. बीते दिनों ने हमास ने चार लोगों को रिहा किया था. हमास ने जंग के 13 दिन बाद यानी 20 अक्टूबर को अमेरिकी मां-बेटी को रिहा किया था. इसके कुछ दिन बाद दो इजराइली महिला को बंधक से मुक्त किया था।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

