Delhi Politics: दिल्ली के मुख्यमंत्री कानून का मजाक बना रहे हैं – मनोज तिवारी

Delhi Politics: मनोज तिवारी, नेता बीजेपी: मुझे इतना आश्चर्य हो रहा है कि ईडी जैसी संस्था इतना मौका क्यों दे रही है? मैं निवेदन करूंगा इस देश की एजेंसियों से कि आपको निर्भीकता से और निष्पक्षता से जो देश की आकांक्षा है उसके लिए काम करना चाहिए। जो अब तक सबसे ज्यादा लेट हुआ है 10वें समन पर गिरफ्तारी होती है। जिस हिसाब से अरविंद केजरीवाल जी कानून का मजाक बना रहे हैं। जो एक मैसेज है दिल्ली के बच्चों को कि आपको कानून नहीं मानना है। वो एक खतरनाक संकेत है।”

Read also-Delhi Politics: दिल्ली में AAP ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

सचदेवा ने कहा, “ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है

बीजेपी नेता वीरेंद्र सचदेवा ने बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद ईडी के सामने पेश नहीं होने पर मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर कहा कि आप कब तक जांच एजेंसियों से भागते रहेंगे।सचदेवा ने कहा, “ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि दिल्ली के सीएम जो खुद संवैधानिक पद पर बैठे हैं, वो कानून का पालन नहीं कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ईमानदार व्यक्ति होने का दावा करते हैं। ये उनके लिए एक मौका है, जांच एजेंसी के सामने आएं और खुलासा करें कि वो शराब घोटाले में शामिल हैं या नहीं।”उन्होंने आगे कहा कि जांच एजेंसी से भागना कोई हर नहीं है। अरविंद केजरीवाल को जांच एजेंसियों के सामने पेश होना पड़ेगा।

वीरेंद्र सचदेवा, नेता, बीजेपी:

“दुर्भाग्यपूर्ण है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री खुद एक सवैधानिक पद पर बैठे हैं। वो कानून का पालन नहीं कर रहे हैं।अरविंद केजरीवाल आप खुद एक कट्टर ईमानदार होने का दावा करते हैं। ये आपके सामने एक मौका है। आप जांच ऐेजेंसी के पास जाइए और सारे तथ्य रखिए कि शराब घोटाले में आपने चोरी की है कि नहीं की है। दिल्ली की जनता तो जानता है कि शराब नीति में बड़ा घोटाला हुआ है। करोड़ों रुपये की कमीशन दलाली खाई गई है। इसलिए आपके डिप्टी सीएम जेल में हैं। जांच एजेंसी से भागकर, कब तक भागना है अरविंद केजरीवाल। मुझे नहीं लगता कि ये कोई हल होगा। आखिरकार आपको जांच एजेंसियों के सामने जाना ही होगा।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *