(अजय पाल)Delhi Air Pollution: राजधानी दिल्ली की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। प्रदूषण के कारण सांस लेना तक दूभर होता जा रहा है. बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को अब आंखों व सीने में जलन होने लगी है. दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 422 पहुंच गया है.इसके साथ ही नोएडा में भी हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गयी।दिल्ली-एनसीआर में धुंध छाई हुई हैं।शुक्रवार सुबह 7 बजे दिल्ली में वायु की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच गई. इस दौरान लोधी रोड इलाके में लोधी रोड इलाके में एक्यूआई 438 दर्ज किया गया।
राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 62 में AQI 483 दर्ज किया गया.वहीं गाजियाबाद के इंदिरापुरम में AQI 391 दर्ज किया गया। वहीं नोएडा में भी आसमान में धुंध छायी हुआ है।दफ्तर जाते समय लोगों के खासा परेशानी का सामन करना पडा।
Read Also-बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण दिल्ली में स्कूल बंद – सीएम केजरीवाल ने की घोषणा
प्रदूषण को लेकर आज 12 बजे बैठक – दिल्ली में प्रदूषण के मद्देनजर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को दोपहर 12 बजे सभी संबंधित विभागों की बैठक बुलाई है, इस बैठक में GRAP-3 को कड़ाई से लागू कराने को लेकर चर्चा होगी। प्रदूषण से बरतें सावधानी
1.सुबह-सुबह और सूर्य डूबने के बाद सैर पर न जाए।
2.घर की खिड़कियों को बंद रखें।
3.लकड़ी या कैंडल न जलाएं.नहीं तो प्रदूषण और अधिक बड सकती है।
5.घर को साफ रखें और पानी से पोछा मारते रहें ।
4.बाहर निकलते ही N-95 या P-100 मास्क जरूर पहनें।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

