करनाल गर्ल्स हॉस्टल में पोस्ट ग्रेजुएट छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

haryana-news-post-graduate-student-commits-suicide-by-hanging-herself-in-a-girls-hostel-in-karnal-karnal-news-karnal-news-today-karnal-news-in-hindi-karnal-news-karnal-news

Haryana News: हरियाणा के करनाल में राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) की स्नातकोत्तर छात्रा ने गर्ल्स हॉस्टल के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार यानी की आज 16 मई को ये जानकारी दी। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के उन्नाव की रहने वाली वैशाली के रूप में हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचना दी। एक अधिकारी ने बताया कि घटना के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

Read Also: न्यूयॉर्क स्टेट सीनेट ने भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए प्रस्ताव पारित किया

अधिकारी का कहना है कि वो कल शाम अपने शिक्षकों से मिली और अपनी पढ़ाई भी पूरी की। उसने रात का खाना भी खाया और हमें मौके पर ही ये पता चला। सुबह उसकी दो सहेलियों ने उसे फोन किया और उसने फोन नहीं उठाया। खटखटाने के बाद भी वैशाली ने दरवाजा नहीं खोला। पुलिस ने बताया कि वो फंदे से लटकी हुई मिली।

Read Also: भारत का निर्यात भर रहा उड़ान… कृषि, औषधि, इलेक्ट्रॉनिक और इंजीनियरिंग क्षेत्र ने दिखाई तेजी

सिविल लाइन्स थाना प्रभारी श्री भगवान ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि एनडीआरआई में महिला हॉस्टल है, उसके अंदर वैशाली नाम की, जो मास्टर डिग्री कर रही थी। उसने सुसाइड किया है। जो उन्नाव की रहने वाली है। उसी सूचना पर हम गए थे, उनके परिजन को सूचना दी गई है। परिजन आ रहे हैं। किस कारण से की है, ये अभी तक पता नहीं चल पाया है। उनके परिजन के आने के बाद ही हो पाएगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *