विश्वकप फाइनल में टीम इंडिया का उत्साह बढ़ा रही हूं- कैटरीना कैफ

Katrina Kaif- बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ का कहना है कि 2023 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम का अजेय प्रदर्शन “देखने में मनोरंजक” रहा है और अब वो कप्तान रोहित शर्मा और उनके लोगों से रविवार को फाइनल में ट्रॉफी जीतने की उम्मीद कर रही हैं। विश्वकप के 10 मैचों में जीत के बाद, भारत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। कैटरीना ने कहा, दो टॉप की टीमों के बीच मुकाबला शानदार होगा।

कैटरीना कैफ अभी हाल ही में सलमान खान के साथ फिल्म “टाइगर थ्री” में नजर आईं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। कैटरीना ने कहा, ”मैं टीम इंडिया की हौसला अफजाई कर रही हूं, उन्होंने बहुत अच्छा खेला है। ये पूरा विश्व कप देखने में बहुत मनोरंजक रहा।”

Read also-कांग्रेस जहां भी सत्ता में आती है वहां आतंकवादी, अपराधी, दंगाई बेलगाम हो जाते हैं- PM मोदी

कैटरीना कैफ ने कहा कि जाओ और इसे (विश्व कप फाइनल मैच) देखो। मुझे नहीं लगता कि इसकी जरूरत है, लेकिन मैं टीम इंडिया को चीयरिंग कर रही हूं उन्होंने बहुत अच्छा खेला है। ये पूरा विश्व कप देखने में बहुत मनोरंजक रहा है।” बेशक, विराट (कोहली) भी, और अनुष्का (शर्मा) मेरी पड़ोसी हैं, इसलिए मैं ये देखकर और भी खुश हूं (कोहली के विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक वनडे शतकों के विश्व रिकॉर्ड का जिक्र करते हुए)। पूरी टीम इंडिया और मेरे लिए अभूतपूर्व।’ मैं उनका उत्साह बढ़ा रही हूं और मुझे यकीन है कि वे शानदार प्रदर्शन करेंगे।

pti
So

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *