तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने युवाओं को 1,200 नियुक्ति पत्र दिए

तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने चेन्नई में ‘नान मुधलवन’ योजना के तहत प्रशिक्षित 1,200 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए।’नान मुधलवन’ (मैं मुख्यमंत्री हूं) योजना तमिलनाडु कौशल विकास निगम (टीएनएसडीसी) की एक पहल है। ये उद्योग विशिष्ट कौशल पर युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए शुरू किया गया था।

उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि ये योजना पिछले साल मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर कम से कम 10 लाख स्कूल और कॉलेज के छात्रों को करियर गाइडेंस देने के लिए शुरू की गई थी। उन्होंने कहा कि इसके तहत अब तक तेरह लाख छात्रों को प्रशिक्षित किया है और सैकड़ों छात्रों के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए हैं।

Read also –  युवाओं की हत्या के खिलाफ शिवसेना का विरोध प्रदर्शन

तमिलनाडु युवा कल्याण और खेल विकास मंत्री उदयनिधि स्टालिन ये योजना (नान मुधलवन योजना) पिछले साल मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर कम से कम 10 लाख स्कूल और कॉलेज के छात्रों को करियर गाइडें देने के लिए शुरू की गई थी। अब तक, हमने तेरह लाख छात्रों को प्रशिक्षित किया है। हमने सैकड़ों छात्रों के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए हैं। मैंने पिछले साल 1,500 से अधिक छात्रों को नियुक्ति पत्र दिए। आज, हमने एक बार फिर 1,200 छात्रों को नियुक्ति आदेश दिया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *