Half Marathon: दिल्ली में प्रथम नेवी हाफ मैराथन का आयोजन, 10 हजार से ज्यादा लोगों ने लिया हिस्सा

First Navy Half Marathon:

First Navy Half Marathon: दिल्ली में पहली इंडियन नेवी हाफ मैराथन (आईएनएचएम) रविवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित की गई।आईएनएचएम को केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने हरी झंडी दिखाई। ये दौड़ इंडिया गेट और कर्तव्य पथ से होकर गुजरी।इस मैराथन में 10,000 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें 21.1 किमी, 10 किमी और पांच किमी दौड़ वाली तीन कैटिगरी शामिल की गईं।

Read also- केंद्रीय बजट पर शशि थरूर बोले- रक्षा क्षेत्र में अधिक खर्च करना महत्वपूर्ण है

इसका आयोजन आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के साथ साझेदारी में किया गया था।नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने कहा कि पहली दिल्ली हाफ मैराथन का आयोजन करना भारतीय नौसेना के लिए सम्मान की बात है।इस कार्यक्रम में सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारी और प्रसिद्ध खिलाड़ी भी मौजूद थे।इस मैराथन के लिए दिल्ली पुलिस और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के साथ इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने भी सहयोग किया।

Read also-इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, अभिषेक शर्मा ने 17 गेंदों पर लगाया अर्धशतक

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *