Delhi Government- ग्रैप स्टेज फोर लागू होने पर दूसरे राज्यों से बसों की एंट्री पर भी प्रतिबंध

Delhi Government– दिल्ली सरकार ने अधिसूचित किया है कि अगर केंद्र के एयर पॉल्यूशन कंट्रोल प्लान के अंतिम चरण के तहत प्रतिबंध लगाए जाते हैं तो राजधानी में सीएनजी, बीएस-सिक्स डीजल और इलेक्ट्रिक बसों को छोड़कर बसों की एंट्री पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। स्टेज फोर ग्रैप यानी ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान का आखिरी चरण है।

दिल्ली गैजेट में इस आदेश के जारी होने की तारीख से ग्रैप-फोर लागू होने पर प्रतिबंध अपने आप लागू होंगे और अगर ग्रैप-फोर को रद्द कर दिया जाता है, तो ये सभी प्रतिबंध अपने आप खत्म हो जाएंगे। इसे लेकर कोई अलग आदेश जारी नहीं किया जाएगा।

Read also- Haryana Crime:प्रिंसिपल ने 142 नाबालिगों के साथ किया यौन उत्पीड़न,आरोपी गिरफ्तार

पिछले महीने, दिल्ली सरकार ने निर्देश दिया था कि हरियाणा से राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने वाली सभी बसों को बिजली, सीएनजी या बीएस -सिक्स डीजल पर चलाना होगा। उत्तर प्रदेश और राजस्थान के एनसीआर क्षेत्रों से प्रवेश करने वाली बसों को भी इन नियमों का पालन करने की जरूरत है।

PTI

So

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *