Assam: CM हिमंता बिस्वा सरमा ने परिवार के साथ कामाख्या देवी मंदिर में किए दर्शन

Kamakhya Temple: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शनिवार को गुवाहाटी में नीलाचल पर्वत स्थित शक्तिपीठ कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन पूजन किया।मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा वार्षिक अंबुबाची मेले के समापन के बाद पत्नी और दो बच्चों के साथ मंदिर पहुंचे और सभी के सुख-शांति की कामना की।उन्होंने मंदिर में दर्शन करने के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “जय मां कामाख्या। मां का आशीर्वाद सभी परिवारों पर सदा बना रहे।

Read also-कांटा लगा फेम अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की 42 की उम्र में निधन, शोक में डूबा बॉलीवुड

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, अंबुबाची निवृत्ति के बाद मां कामाख्या के दर्शन करके हमने स्वयं को धन्य महसूस किया। पत्नी, पुत्र और पुत्री के साथ मिलकर मां से सभी पर कृपा बनाये रखने की प्रार्थना की।इस दौरान मुख्यमंत्री और उनके परिवार ने सौभाग्य कुंड में जल अर्पण किया और मंदिर की परिक्रमा पूरी की। चार दिवसीय अंबुबाची मेला गुरुवार को मंदिर के कपाट खुलने के साथ समाप्त हुआ।

Read also-बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज फिर बनी मां, बेटे को जन्म दिया

चार दिवसीय अंबुबाची मेला हर साल जून में आयोजित किया जाता है। मान्यता है कि इस अवधि में देवी कामाख्या रजस्वला होती हैं, इसलिए मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। ये मेला राज्य का एक प्रमुख धार्मिक और पर्यटन आयोजन है, जिसमें इस वर्ष अनुमानित रूप से 10 लाख से अधिक श्रद्धालु और पर्यटक शामिल हुए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *