Haryana Crime:प्रिंसिपल ने 142 नाबालिगों के साथ किया यौन उत्पीड़न,आरोपी गिरफ्तार

Haryana news – हरियाणा के जींद के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली कम से कम 142 नाबालिग लड़कियों ने विद्यालय के प्रिंसिपल पर छह साल की अवधि में उनका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।जींद जिले के डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि उपविभागीय मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में एक जांच समिति ने कुल 390 लड़कियों के बयान दर्ज किए हैं और मामले में 142 मामलों की शिकायतें दर्ज की गई हैं।आरोपी प्रिंसिपल फिलहाल सलाखों के पीछे  हैं…Haryana Crime

READ ALSO – Uttarakhand tunnel accident: रेस्क्यू ऑपरेशन जल्द ही सफलतापूर्वक पूरा होने की उम्मीद

लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न की शिकायत आगे की कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को सौंपी गई है। 390 में से 142 लड़कियों ने प्रिंसिपल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। वहीं, दूसरी ओर बाकी पीड़िताएं भयानक कृत्यों की गवाह रहीं। आरोपी प्रिंसिपल फिलहाल सलाखों के पीछे है।

राष्ट्रपति को लिखा गया पत्र

गौरतलब है कि इससे पहले करीब 15 लड़कियों ने कथित भयावह कृत्यों को लेकर 31 अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, राष्ट्रीय महिला आयोग और राज्य महिला आयोग सहित अन्य को पत्र लिखा था।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *