झारखंड के बोकारो में ग्रामीणों और पुलिस के बीच हुई झड़प, कई घायल

jharkhandJharkhand News-  सभी लोग उधर से महिला लोग भी काम कर रहीं थीं। शांति से, उसी में अचानक जो महिला लोग बैठी हुईं थीं, उसी में कोई एक पत्थर चलाया, महिला घाट पर। उसमें घायल हो गईं, उसी में फिर दोनों तरफ से चलने लगा बचाव में। धीरे-धीरे बढ़ते-बढ़ते इतना बढ़ गया कि उसे कंट्रोल करना मुश्किल हो गया। फिर अगल-बगल जो भी गाड़ी था उसको चूरने लगा। और फिर सभी लोग इधर-उधर भागने लगे बचाव के लिए। उसमें एक थाना पनघड़िया का थाना प्रभारी भी घायल हुआ है और सीओ साहब का गाड़ी भी तोड़ दिया गया है।

झारखंड के बोकारो जिले में सोमवार को ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प हो गई, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल हो गए अधिकारियों के मुताबिक, ये घटना यहां से करीब 140 किमी दूर वेदांता समूह की कंपनी ईएसएल स्टील लिमिटेड के मुख्य गेट के पास हुई।पुलिस के अनुसार सुबह से अपनी नौ सूत्री मांगों के समर्थन में कंपनी के गेट के बाहर धरना दे रहे ग्रामीणों ने कथित तौर पर कंपनी परिसर में प्रवेश करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया।

Read also – सर्दियों में ये ड्रिंक बढ़ाएंगी आपके चेहरे का ग्लो, इस तरह करें डाइट में शामिल

सियालजोरी सर्कल इंस्पेक्टर रवि कुमार आनंद ने कहा कि जब स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया, तो ग्रामीणों ने उन पर पथराव किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।उन्होंने कहा कि जब पुलिस ने लोगों को तितर-बितर करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया तो कई ग्रामीणों को चोटें भी आईं।

उन्होंने बताया कि घायलों को कंपनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सभी की हालत स्थिर है। आनंद ने कहा कि इस संबंध में एक रिपोर्ट भी दर्ज की गई है।ईएसएल स्टील लिमिटेड ने एक बयान में कहा, “ईएसएल, वेदांत का मानना है कि मुद्दों को बातचीत के माध्यम से हल किया जाना चाहिए था, लेकिन स्थानीय लोगों ने कानून को अपने हाथ में ले लिया। उन्होंने राज्य पुलिस और हमारे सुरक्षाकर्मियों पर पथराव और लाठियों से हमले किये।इस हमले में, कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने संयंत्र के एंट्री गेट के बाहर निजी वाहनों और पुलिस की गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त किया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *