ये है दुनिया का सबसे बड़ा काजू का पेड़, जंगल की तरह आता है नजर

World’s Largest Cashew Tree- दुनिया मे कुछ चीजें बडी ही अजीबोगरीब होती हैं । जिने देखकर दिमाग भी चकरा जाता हैं । सोशल मीडिया पर इन दिनों एक विडियो काफी वायरल हो रही हैं । इस वीडियो मे आप देख सकते है कि एक बहुत बड़ा काजू का पेड़ हैं जो जो यहां के राज्य रियो ग्रांडे डो नॉर्ट की कैपिटल नेटाल के पास एक शहरी समुद्र तट पिरांगी डो नॉर्ट में स्थित है. इसको कैश्यू ऑफ पिरांगी नाम से भी जाना जाता है।यह एक पेड़, आकार में इतना विशाल है कि एक छोटे जंगल की तरह नजर आता है।इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा दुनिया के सबसे बड़े काजू के पेड़ के रूप में मान्यता दी गई है और यह अभी भी बढ़ रहा है

आपको बता दे कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ये वीडियो @ccplus नाम के यूजर ने शेयर किया है। सके कैप्शन में लिखा गया है कि, ‘यह पूरा जंगल जैसा दिखता है, लेकिन वास्तव में यह सिर्फ एक पेड़ है.’ इस वीडियो में पेड़ को लेकर अहम जानकारी भी बताई है।सालभर में इस पेड़ से कई टन काजू मिलते हैं।साथ ही इस पर एक बहुत पौष्टिक फल लगता है, जो पीला या लाल रंग का हो सकता है।उसमें तीन संतरे से भी अधिक विटामिन सी होता है।

कितने एरिया में फैला हुआ ये पेड़?
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, काजू ये पेड़ दो एकड़ (8,500 वर्ग मीटर/91,500 वर्ग फुट) एरिया में फैला हुआ है। ।इसे 100 साल से अधिक पुराना माना जाता है।इसे 1888 में लुइस इनासियो डी ओलिवेरा नामक एक स्थानीय मछुआरे द्वारा लगाया गया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *