India Covid Update-कम नहीं हो रहा कोरोना का संक्रमण, 24 घंटे में 640 नए मरीज, इतने लोगों की मौत

India Covid Update- देश में एक बार फिर करोना वायरस तेजी के साथ फैंलना शुरू हो गया हैं । करोना वायरस के नए वेरिएंट JN .1 सक्रमण की पुष्टि सबसे ज्यादा केरल में स्थिति गंभीर होती जा रही हैं । आपको बता दे कि पिछले 24 घंटे में पूरे देश में 639 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं । जिनमे केरल में 265 नए मरीज संक्रमित और एक संक्रमित की मौत देश में फिलहाल कोरोना के 2997 एक्टिव केस हैं।

केंद्र सरकार ने सलाह दी है कि भीड़भाड़ वाली जगहों प मास्क लगाना शुरू कर दें। औरअस्पतालों और भीड़भाड़ वाली जगहों से पावस आने पर सैनिटाइजर का इस्तेमान करने की सलाह दी हैं ।

केरल में संक्रमण
सबसे अधिक कोरोना संक्रमण को लेकर सबसे अधिक केरल में चिंता बनी हुई है. राज्य में दो दिनों के दौरान हुई चार मौतों के साथ, तीन साल पहले संक्रमण शुरू होने के बाद ​​केरल में मरने वाले लोगों की कुल संख्या 72 हजार 60 तक पहुंच गई है।

Read also – Uttarakhand: ड्रग फ्री उत्तराखंड पर सीएम धामी का फोकस, 2025 तक पूरा करना है ये लक्ष्य

देश भर में अभी कितने हैं कोरोना मरीज
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में संक्रमण से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4.4 करोड़ हो गई।कोविड से नेशनल रिकवरी रेट 98.81 प्रतिशत है. राहत वाली बात यह है कि फिलहाल मृत्यु दर केवल 1.18 फीसदी है. देश भर में अब तक कुल 5 लाख 33 हजार 328 लोगों की मौत हुई है. अभी भी पूरे देश में 2997 लोग अस्पतालों में इलाजरत हैं. वही कोरोना रोधी टीके की 220 करोड़ 67 लाख 79 हजार 81 खुराक दी जा चुकी हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *