कोरोना के मामलों में नहीं आ रही कमी, आज फिर बढ़े मामले; तीन की मौत

Covid-19 in India Update- देश मे कोरोना की एक बार फिर शुरूआत हो गई हैं.हर रोज कोरोना के मामलों मे इजाफा देखने को मिल रहा हैं । पिछले सप्ताह की बात करें तो कोविड मामलों मे 22 % वृद्वि हुई हैं पिछले 24 घंटो मे सात महीने में पहली बार मामलों की सख्या 800 के पार पहुंच गई हैं आंकडो के अनुसार कोविड के सब वेरिएंट जेएन.1 पूरे देश मे दस्तक दे रहा हैं । जेएन.1 वेरिएंट संक्रमण पहले ही चरम पर पहुंच चुका है। केरल में, मौजूदा चरण में सबसे अधिक संख्या में मामले दर्ज किए जा रहे हैं।स्वास्थय मंत्रालय के अनुसार आज भारत में 636 नए कोरोना के मामले सामने आये हैं

एक्टिव केस बढ़े
बता दें कि बीते दिन कोरोना के 841 मामले सामने आए थे, लेकिन एक्टिव केस में बढ़ोतरी जारी है। एक्टिव केस अब बढ़कर 4,394 हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में तीन मौतें दर्ज की गई है। दो केरल में और एक तमिलनाडु में ये मौतें दर्ज की गई।

Read also – हाई स्पीड ट्रेनें रुकीं, सुनामी का अलर्ट,7.5 तीव्रता के भूकंप से कांपा जापान

24 घंटों में 548 लोग कोरोना से ठीक हुए
मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 548 लोग कोरोना से ठीक हुए है। अब ठीक होने वालों की कुल संख्या 4.44 करोड़ (तीन सालों में) हो गई। राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.81 प्रतिशत आंकी गई, जबकि कोरोना मामले की मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई
मंत्रालय ने कहा कि रविवार को, भारत में 841 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए, जो पिछले 227 दिनों या सात महीनों में सबसे ज्यादा एकदिवसीय बढ़ोतरी है। वहीं, शनिवार को एक्टिव केस 3,997 थे, जो अब बढ़कर 4,309 हो गए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *