हाई स्पीड ट्रेनें रुकीं, सुनामी का अलर्ट,7.5 तीव्रता के भूकंप से कांपा जापान

पश्चिमी जापान में 7.5 की तीव्रता के साथ भूकंप को महसूस किया गया हैं ये भूंकप ते झटके नॉर्थ सेंट्रस जापान में महसूस किए गए । इस भूकंप के आते ही सूमानी की चेतावनी जारी की गई । सूनामी की चेतावनी में लोगों से इशिकावा, निगाता, तोयामा और यामागाता प्रान्तों के तटीय इलाकों को जल्द से जल्द से छोड़ने के लिए कहा गया है

आपको बता दे कि इशिकावा मे नोटो प्रायद्वीप के नजदीक समंदर से 5 मीटर तक की लहरें आएगी नए साल के दिन महसूस किए गए भूकंप के झटके टोक्यो और कांटो क्षेत्र में महसूस किए गए.जिसके बाद 1.2 मीटर से अधिक बड़ी लहरें इशिकावा में नोटो प्रायद्वीप के वाजिमा बंदरगाह तक पहुंच गईं.

Read also – बजाज ऑटो की दिसंबर में बिक्री 16 प्रतिशत बढ़कर 3,26,806 इकाई

आपको बता दे कि शाम 4 बजकर 21 मिनट में सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी. इसके बाद टोयामा प्रान्त में 4:35 बजे 80 सेमी की लहरें समुद्री तट से टकरा गई और फिर 4:36 बजे लहरें निगाटा प्रान्त तक पहुंच गईं. इसे पहले जापान में 28 दिसंबर को भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. जापान के कुरिल द्वीप में आए भूकंप की तीव्रता 6.3 तीव्रता मापी गई थी

सोशल मीडिया पर जापान के भूकंप का एक वीडियो वायरल हो रहा हैं.जापान में भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद इशिकावा प्रान्त में रेलवे स्टेशन पर खड़ी बुलेट ट्रेन तेजी से हिलने लगी, जिसके बाद स्टेशन में मौजूद लोग घबरा गए.ये वीडियो न्यूज RT ने पोस्ट किया है. इस वीडियो मे आप देख जा सकता है कि स्टेशन पर खड़ी ट्रेन बहुत ही बुरी तरीके से हिल रही है.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *