दिल्ली पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण का पर्दाफाश किया

(अजित सिंह ): दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने ऑपरेशन मिलाप के तहत गुम हुए बच्चों को उनके माता-पिता से मिलवाया। दरअसल अपराध शाखा की पूर्वी रेंज-I  डीसीपी सतीश कुमार द्वारा ACP रोहिताश कुमार की देख रेख में व इंस्पेक्टर लिछमन के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जिसमे ASI जोगिंदर, हेड कांस्टेबल सोहित, महिला हेड कांस्टेबल बीप्ती, हेड कांस्टेबल सूर्य प्रकाश शामिल थे | टीम ने मिलकर एक नाबालिग लड़की के अपहरण का पर्दाफाश किया है। 13 वर्षीय लड़की को थाने प्रेम नगर के परिसर से बरामद किया गया।घटना 30 मई, 2023 को हुई थी, जब लड़की किराने की दुकान पर गई थी और अपने दोस्त के साथ मिल गई थी। अपने माता-पिता को बताए बिना वह उसके साथ जन्मदिन की पार्टी में चली गई। इस बीच, पीड़िता के माता-पिता ने थाना प्रेम नगर, दिल्ली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

Read also-गोलाघाट में बस-ट्रक की टक्कर में 12 लोगों की मौत

अपराध शाखा की टीम ने मामले की जांच शुरू की और लड़की के लापता होने के आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई। स्थानीय सूचना के आधार पर कुछ संदिग्धों को शॉर्टलिस्ट किया गया और उनकी जांच की गई, लेकिन लापता लड़की के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
महिला हेड कांस्टेबल बीप्ती ने तकनीकी और मैनुअल निगरानी के आधार पर लड़की का पता लगाया। लड़की को थाने प्रेम नगर के परिसर से बरामद किया गया और उसे उसकी माता-पिता को सौंप दिया गया।लड़की की जांच में पता चला कि उसने अपने माता-पिता को बिना बताए जन्मदिन की पार्टी में जाने का फैसला किया था। वह अपने दोस्त के साथ पार्टी में गई और वहां से वापस नहीं आई।अपराध शाखा की टीम ने लड़की को उसके माता-पिता को सौंप दिया और मामले की जांच जारी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *