Petrol-Diesel Price: तेल कंपनियों ने जारी कर दिए पेट्रोल-डीजल के भाव, जानें आज का दाम

Petrol-Diesel Price- तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के भाव जीरा कर दिये हैं 3 जनवरी को लिए पेट्रोल और डीजल के भाव को जारी कर दिया है.आपको बता दे कि 22 मई 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई चेंज नही किया गया.सरकार का कहना है कि आने वाले दिनों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संशोधन किया जा सकता है..Petrol-Diesel Price Today

आपको बता दे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों मे गिरावट दर्ज की जा रही हैं. ब्रेंट क्रूड का रेट 75.85 डॉलर प्रति बैरल तक आ गया हैं WTI क्रूड 70.36 डॉलर प्रति हैं. इस बीच भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने भी हर रोज की तरह आज 03 जनवरी 2024 के लिए वाहन ईंधन पेट्रोल और डीजल के दाम अपडेट कर दिए हैं..Petrol-Diesel Price Today

राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में गिरावट के बाद भी देश में पेट्रोल के दाम गिरते नहीं दिख रहे हैं. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, दिल्ली से लेकर मुंबई और कोलकाता से लेकर चेन्नई तक देश के सभी शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर हैं.

Read also – दिल्ली पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण का पर्दाफाश किया

महानगरों में पेट्रोल-डीजल का भाव

देश की राजधानी दिल्ली में आज भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और एक लीटर डीजल का भाव 89.62 रुपये पर ही टिका है. इसके साथ ही मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल का भाव 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 94.24 रुपये प्रति लीटर पर ही टिका हुआ है. वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.

बता दें कि राष्ट्रीय स्तर पर तो लंबे समय से पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. हालांकि, राज्य स्तर पर कई इलाकों में तेल की कीमतों में फेरबदल देखने को मिल रहा है. नोएडा में पिछले कई दिनों में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला है.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *