बीजेपी प्रवक्ता बांसुरी स्वराज: ईडी से भागकर मिल्खा सिंह को टक्कर देने की कोशिश कर रहे केजरीवाल

ED Summons Matter: बीजेपी नेता और सुप्रीम कोर्ट की वकील बांसुरी स्वराज ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ईडी से भागकर मिल्खा सिंह को टक्कर देने की कोशिश कर रहे हैं।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस मामले में ईडी के तीसरे समन पर पेश नहीं हुए।केजरीवाल ने ईडी से कहा कि वो राज्यसभा चुनाव, गणतंत्र दिवस की तैयारी से जुड़े कार्यक्रम में बिजी हैं। पत्र में आप नेता केजरीवाल ने ये भी कहा कि उन्हें ईडी के भेजी गई किसी भी प्रश्नावली का “उत्तर देने में खुशी होगी”।केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुधवार को ईडी के सामने पेश होने को कहा गया था।

Read also-विदेश मंत्री एस. जयशंकर की दो दिन की नेपाल यात्रा, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

बांसुरी स्वराज, बीजेपी नेता:  मैं केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि क्या वो जांच और मीडिया से भागकर मिल्खा सिंह को कोई टक्कर देने की कोशिश कर रहे हैं। वो पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करना चाहते थे लेकिन अब वो इस तरह की डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं जो मीडिया के उनसे पूछे जाने वाले किसी भी प्रकार के मुश्किल सवालों से बचने का एक बहुत ही अच्छा तरीका है।

Read also-मु्ख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल: कानूनी रूप से सही समन आएगा तो पूरा सहयोग करूंगा

(Source PTI)

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *