चार साल के बच्चे की निर्मम हत्या मामले पर गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने दी ये प्रतिक्रिया

Goa Murder- गोवा के होटल रूम में 4 साल की बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस को अहम लीड मिली है। इस लीड से अंदाजा लगाया जा रहा है कि, बच्चे की हत्या सुनियोजित थी। फिलहाल आरोपी माँ पुलिस की कस्टडी में है अब तक की पूछताछ में आरोपी ने हत्या के उद्देश्य के बारे में नहीं बताया है। वहीं बुधवार को बच्चे का शव पिता को सौंपा गया है। इस सनसनीखेज मामले पर सभी की नजर बनी हुई है। जानते हैं अखिर पुलिस को क्या लीड मिली है?

मर्डर के बाद पुलिस उस होटल रूम की तलाशी लेने पहुँची थी जहाँ बच्चे का मर्डर हुआ। यहां सबूत इकट्ठे करते हुए पुलिस की नजर दो खाली बोतल पर पड़ी। ये बोतल कफ सिरप की थी। खाली बोतल मिलने के अंदाजा लगाया जा रहा है कि, ये हत्या सुनियोजित थी। आरोपी सुचाना सेठ ने अपने बच्चे को कफ सिरप का हैवी डोज दिया होगा। जब बच्चा पूरी तरह अचेत हो गया तो उसकी हत्या कर दी।

Read also – ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर उनकी मां ने सोशल मीडिया पर लिखा खास संदेश

इस सनसनीखेज मामले में कार्यवाही को लेकर गोवा के सीएम प्रमोद ने प्रतिक्रिया दी है उन्होनें कहा कि गोवा पुलिस डे वन से इसे फोलो कर रही है। एसपी नॉर्थ और पूरा पुलिस विभाग पहले दिन से ही मामले की जांच कर रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है।

आगे कहा कि CEO मां के अपने चार साल के बच्चे की हत्या के मामले की पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।बच्चे के शव को उसके पिता बुधवार को अंतिम संस्कार के लिए चित्रदुर्ग से बेंगलुरू ले गए।आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्ट-अप की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सूचना सेठ को सोमवार रात उस समय पकड़ लिया गया जब वो गोवा से बेंगलुरू जा रही थीं। पुलिस को उसके बेटे का शव एक सूटकेस में मिला। उसे गोवा पुलिस के निर्देश पर गिरफ्तार किया गया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *