ब्रेकअप की बात सुन भड़का प्रेमी, प्रेमिका को बुरी तरह से पीटा, FIR दर्ज

 Boy beat girl- ग्रेटर नोएडा में एक युवती ने अपने पूर्व प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इस मामले को लेकर युवती ने पुलिस से शिकायत की है. उसका कहना है कि पूर्व प्रेमी ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की है. जिसके चलते उसे काफी चोटें आई हैं. वीडियो शेयर कर युवती ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

दरअसल, पूरा मामला बिसरख थाना क्षेत्र का है. जहां की एक सोसाइटी में रहने वाली युवती ने अपने पूर्व प्रेमी पर बड़े ही गंभीर आरोप लगाए हैं. उसका वीडियो भी सामने आया है. जिसमें युवती ने बताया कि उसका पूर्व प्रेमी मार्केटिंग का काम करता है. दोनों करीब 2 वर्ष से लिव इन रिलेशन में थे, लेकिन प्रेमी अचानक से उसको धोखा देना लगा.

Read also – मशहूर मैसूर सैंडल सोप बनाने वाली कंपनी KSDL का 2030 तक 5,000 रुपये के कारोबार का लक्ष्य

युवती ने आगे बताया कि जब मैंने उसे एक अन्य लड़की के साथ देख लिया तो रिश्ता तोड़ने की बात कही. ब्रेकअप की बात सुनकर प्रेमी भड़क गया और मेरे साथ मारपीट करने लगा. प्रेमी ने पीट-पीटकर मुझे जख्मी कर दिया. इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी भी दी. बीच-बचाव करने पर किसी तरह जान बच पाई.

युवती के मुताबिक, मारपीट के बाद भी जब प्रेमी का मन नहीं भरा तो वो मुझे ब्लैकमेल करने लगा. वह किसी साइको की तरह ट्रीट करता था. युवती ने अपने प्रेमी पर प्राइवेट पार्ट में मिर्ची तक डालने का आरोप लगाया है. विरोध करने पर गंभीर चोटें पहुंचाई गईं. फिलहाल, पीड़िता इस मामले में बिसरख पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.लड़की के द्वारा शिकायत की गई है. मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *