घने कोहरे की वजह से जे. पी. नड्डा का जम्मू दौरा रद्द- रविंद्र रैना

जम्मू कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा कि घने कोहरे की वजह से रविवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा का जम्मू दौरा रद्द कर दिया गया है।उन्होंने रघुनाथ मंदिर में जे. पी. नड्डा के स्वागत के लिए पहुंचे सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

जे. पी. नड्डा जम्मू कश्मीर में लोकसभा चुनाव पर बीजेपी की रणनीति पर चर्चा और उसे अंतिम रूप देने के लिए जम्मू पहुंचने वाले थे।जे. पी. नड्डा का जम्मू कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष रविंदर रैना, बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह समेत कई बीजेपी के साथ बैठक का कार्यक्रम था। जे. पी नड्डा ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए भी पहुंचने वाले थे।

Read also – लोग अरविंद केजरीवाल को CM के रूप में देखना चाहते हैं, भले ही उन्हें जेल भेज दिया जाए- शिक्षा मंत्री आतिशी

जम्मू कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा कि हमारी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान जगत प्रकाश नड्डा साहब आज यहां श्री रघुनाथ जी के मंदिर में आने वाले थे। परंतु भारी कोहरे के कारण और विजिबिलिटी कमजोर होने के चलते उनका विमान जम्मू एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर पाया, जिसके चलते वो यहां नहीं पहुंच पाए। लेकिन हजारों की तादाद में कार्यकर्ता जोश और जुनून के साथ रघुनाथ बाजार से होते हुए यहां श्री रघुनाथ जी के दरबार पहुंचे। मैं सभी कार्यकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद और अभिनंदन करता हूं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *