श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन कराने के लिए पूरी तरह तैयार अयोध्या धाम-ब्रजेश पाठक

ब्रजेश पाठक ने अयोध्या में पत्रकारों से कहा कि अयोध्या धाम में रामलला की पूजा-अर्चना करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थाएं की जा रही है।अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और 6,000 से अधिक लोगों के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह में शामिल होने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अयोध्या धाम में राम लला के दर्शन के लिए जो श्रद्धालु आने वाले हैं उनको सुविधाजनक तरीके से दर्शन कराने के लिए सारे इंतजाम किए जा रहे हैं। उनको कोई असुविधा न हो।

Read also – AAP के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत 12 जनवरी की बैठक में होने की संभावना

उनको रहने में, पीने के पानी में, ठंड के बचाव के साधन, दवाइयों की कोई दिक्कत हो और सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए हम लोगों ने बैठक की है। और मुझे बताने में प्रसन्नता है कि अयोध्या धाम पूरी तरह से प्रभु राम लला के दर्शन देने के लिए राम भक्तों के लिए तैयार है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *