कांग्रेस ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा बुकलेट और वेबसाइट लांच की

(प्रदीप कुमार )-14 जनवरी से मणिपुर में शुरू हो रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए कांग्रेस ने आज पेम्पलेट-बुकलेट और वेबसाइट लांच की है।इसी के साथ न्याय योद्धा बनने के लिए एक मिस कॉल नंबर भी जारी किया गया है।

कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आज दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।इसमे 14 जनवरी से शुरू हो रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर जानकारी दी गई है।कांग्रेस ने भारत जोड़ो ने यात्रा बुकलेट और वेबसाइट लांच की है।इसके साथ ही न्याय योद्धा बनने के लिए एक नंबर भी जारी किया गया है इस पर मिस कॉल करने वाले को न्याय योद्धा बनाया जाएगा

इस मौके पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि 14 जनवरी से मणिपुर में शुरू हो रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।साथ ही यह यात्रा कांग्रेस और देश के लिए ऐतिहासिक होने जा रही है।केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हमें इस यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी के सहयोग की जरूरत है।

Read also – श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन कराने के लिए पूरी तरह तैयार अयोध्या धाम-ब्रजेश पाठक

इस मौके पर केसी वेणुगोपाल ने मणिपुर सरकार पर हमला बोला और यह कहते हुए कि उन्होंने निर्धारित स्थान पर अनुमति नहीं दी है यह राजनीतिक वजह है हालांकि वह अपनी वह रैली कर रहे है लेकिन कांग्रेस की भारत जोड़ो में यात्रा के लिए रैली की पहले निर्धारित स्थान पर अनुमति नहीं दी जा रही है।

केसी वेणुगोपाल ने आगे कहा कि हम इंडिया गठबंधन के तमाम दलों को पहले ही न्यौता दे चुके हैं वह जहां चाहे वहां भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हो सकते हैं।हम इंडिया गठबंधन के लिए भी काम कर रहे हैं, हम चुनाव की तैयारी भी लगातार कर रही हैं रोज कांग्रेस की बैठक चल रही है

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *