New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन और प्रदर्शनी 2026 का उद्घाटन करेंगे। एक आधिकारिक बयान में ये जानकारी दी गई। इसके अनुसार यह चार दिवसीय शिखर सम्मेलन दो से पांच नवंबर, 2026 तक आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का मुख्य विषय ‘निवेश, नवाचार और प्रेरणा’ है। बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो नवंबर को शाम करीब साढ़े चार बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में इस शिखर सम्मेलन और प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।New Delhi
Read Also-OTT पर लौटेंगी ‘पंचायत 5’ और ‘मिर्जापुर 4’, ‘आश्रम 4’ की शूटिंग शुरू; जानें बाकी सीरीज का अपडेट
‘भारत आरई 2026’ में 40 से अधिक मंत्रियों सहित 130 से अधिक देशों के प्रतिभागी, नीति निर्माता, निवेशक, वित्तीय संस्थान और उद्योग जगत के दिग्गज हिस्सा लेंगे। ये सम्मेलन स्वच्छ ऊर्जा निवेश, उद्योग सहभागिता और प्रौद्योगिकी साझेदारी के लिए एक वैश्विक मंच के रूप में काम करेगा। इसमें ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, यूरोपीय संघ, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, नॉर्वे, स्वीडन और ब्रिटेन भागीदार देश के रूप में शामिल होंगे।New Delhi
इस दौरान 13 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश – आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल – अपनी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता और निवेश के अवसरों का प्रदर्शन करेंगे।New Delhi
