अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले दिल्ली में AAP कराएगी ‘सुंदरकांड’ पाठ

Sunderkand- आम आदमी पार्टी के नेता और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मंगलवार को दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में उनकी पार्टी ‘सुंदरकांड’ का पाठ करेगी।और अगले हफ्ते से हर मंगलवार को शहर के सभी विधानसभा क्षेत्रों और नगरपालिका वार्डों सहित 2,600 जगहों पर ‘सुंदरकांड’ और ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ किया जाएगा।

आम आदमी पार्टी ने इन कार्यक्रमों को कराने के लिए एक संगठन बनाया है।सुंदरकांड’ भगवान हनुमान को समर्पित महाकाव्य रामचरितमानस के अध्यायों में से एक है।एएपी ने ये घोषणा 22 जनवरी को अयोध्या में राम लाल के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले की है।

आम आदमी पार्टी के सूत्रों ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अभी तक ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के लिए कोई न्योता नहीं मिला है।एएपी के सूत्र ने कहा कि मुख्यमंत्री को कुछ दिन पहले एक पत्र मिला था जिसमें बताया गया था कि उन्हें समारोह के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया जाएगा।

Read also – 22 जनवरी के लिए प्रेग्नेंट महिलाओं की खास डिमांड,डॉक्टर्स भी हुए हैरान

सौरभ भारद्वाज, आप मंत्री सौरभ भारतद्वाज ने कहा कि देखिए पहले भी जैसे आप लोगों की जानकारी है कि हमारे विधायक साथी, संगठन सुंदरकांड का कार्यक्रम किया करते थे। अब पार्टी जो है इसे स्ट्रक्चर्ड तरीके से करने की बात कर रही है और इसको कल 16 जनवरी को बड़े स्तर पर, भव्य स्तर पर किया जाएगा। सभी विधानसभाओं के अंदर ये कार्यक्रम किया जाएगा। हमारे जो संगठन हैं, हमारे विधायक हैं, हमारे जो विधायक हैं, हमारे जो पार्षद हैं, सब लोग जो हैं इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *