22 जनवरी को इन राज्यों में रहेगा ‘ड्राई डे’

Dry Day Alert- 22 जनवरी का दिन पूरे भारत के लिए बेहद ही खास होने वाला है. क्योकि राम जी कई वर्षो के इंतजार के बाद आखिरकार अयोध्या में पधारेंगे.राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के लेकर लगभग सारी तैयारीयां कर ली गई है इस बीच कई राज्यों में 22 जनवरी को ड्राई डे की घोषणा की है .इस ड्राई डे लिस्ट में हरियाणा का नीम भी जुड़ गया हैं. हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पंचकूला मे घोषणा की हैं कि 22 जनवरी को हरियाणा में शराब की दुकांने बंद रहेंगी ड्राई डे रहेगा.

किन राज्यों में ड्राई डे?
राजस्थान में भी ड्राई डे की घोषणा कर दी गई हैं अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की वजह से ये फैसला लिया गया था। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पहले ही 22 जनवरी को ड्राई डे की घोषणा कर चुके हैं। बीजेपी शासित कई राज्यों की सरकारों ने 22 जनवरी को शराब बिक्री पर रोक लगाई है। राजस्थान, प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और असम में भी 22 जनवरी को शराब की बिक्री पर रोक है।

Read also – धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में मनाई गई भारतरत्न व पूर्व PM गुलजारीलाल नंदा की 26वीं पुण्यतिथि

22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी
प्रदेश के आबकारी आयुक्त की तरफ से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसे देखते हुए प्रदेश की सभी मदिरा की दुकानें बंद रहेंगी। इस पत्र में कहा गया है कि इस बंदी के लिए लाइसेंसधारी किसी प्रतिकार या दावे का हकदार नहीं होगा। आबकारी आयुक्त ने कहा है कि सभी जिला आबकारी अधिकारी इस आदेश का कड़ाई से पालन कराएं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *